महासमुंद। ग्राम केशवा में श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति सत्संग एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। यहां 16 से 24 जनवरी तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह चलेगा। जिसमें कथा वाचक उज्जैन की अंतर्राष्ट्रीय संत देवी वर्षा नागर जी श्रीमद् भागवतकथा का रसपान कराएगी।
कार्यक्रम के आयोजक दिलीप चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत पंडाल से वैदिक रीति के साथ शुरू हुई कलश शोभायात्रा में सिर पर कलश रखकर महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा ने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। शोभा यात्रा विभिन्न गलियों से गुजरकर श्रीमद्भागवत कथा पंडाल में कलशों की स्थापना की गई। 16 से 24 जनवरी तक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह चलेगा। सत्संग व कथा समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रहेगा।
0 Comments