कृषकों को 5750 करोड़ रुपए का मिलेगा लाभ
छ.ग. शासन के द्वारा आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत
भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी को उनकी पूण्य तिथि में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए छ.ग. शासन के द्वारा आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत गयी।
इसमें 19 लाख किसानों को सीधा-सीधा लाभ मिलेगा। पहली किश्त आज जारी कर दी गई। कृषकों को 5750 करोड़ रुपए का कुल लाभ मिलेगा जो 4 किश्तों में जाएगा।
सरकार द्वारा प्रारंभ की गई देश में अपनी तरह की पहली राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान, मक्का और गन्ना (रबी) उत्पादक किसानों के खाते में लगभग 5700 करोड़ रूपए की राशि किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें उपज का सही दाम दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में दी जा रही है। यह राशि चार किश्तों में किसानों को दी जाएगी। आज इसकी पहली किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि आज डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ऑनलाइन अंतरित की गई।
News Desk
1 Comments
Super news
ReplyDelete